1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने चक्रवात प्रभावित गुजरात के लिये 1000 करोड़ की तत्काल सहायता की घोषणा की

PM मोदी ने चक्रवात प्रभावित गुजरात के लिये 1000 करोड़ की तत्काल सहायता की घोषणा की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2021 06:33 pm IST,  Updated : May 19, 2021 06:33 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात टाउ टे से प्रभावित गुजरात के लिये 1000 करोड़ रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। 

Cyclone Tauktae: PM Modi announces ₹1,000 cr immediate relief for storm-hit Gujarat- India TV Hindi
PM मोदी ने चक्रवात टाउ टे से प्रभावित गुजरात के लिये 1000 करोड़ रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा की। Image Source : PTI

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात टाउ टे से प्रभावित गुजरात के लिये 1000 करोड़ रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। उन्होंने टाउ टे से प्रभावित सभी राज्यों में चक्रवात संबंधी घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों के लिये दो लाख रुपये तथा घायलों के लिये 50 हजार रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां चक्रवात की वजह से हुए नुकसान के आकलन के लिये समीक्षा बैठक के बाद सहायता पैकेज को मंजूरी दी।

बता दें कि चक्रवात के कारण गिर सोमनाथ जिले के दीव और उना शहर के बीच सोमवार को जल भराव की स्थिति बन गई थी और इससे संपत्ति को भी खासा नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में पेड़ भी बड़ी संख्या में गिर गए हैं। प्रभावित इलाकों का मुआयना करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में बैठक की जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

गुजरात में चक्रवाती तूफान के कारण तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान हुई घटनाओं में करीब 45 लोगों की मौत भी हुई है। चक्रवाती तूफान के कारण 200 से अधिक तालुकाओं में बारिश हुई। एहतियाती तौर पर राज्य सरकार ने पहले ही दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। 

रुपाणी ने मंगलवार को कहा था कि 16000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा, 40 हजार से ज्यादा पेड़ और 70 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ गए जबकि 5951 गांवों में बिजली चली गई। यह राज्य में आया, अब तक का सबसे भयावह चक्रवात बताया जा रहा है।

टाउ टे के कारण सौराष्ट्र से लेकर उत्तरी गुजरात के तट तक भारी बारिश देखने को मिली। कम से कम 46 तालुका में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई जबकि 12 में 150 से 175 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। चक्रवात ताउते दोपहर बाद अहमदाबाद जिले की सीमा से लगते हुए उत्तर की तरफ बढ़ गया । इससे पहले और इस दौरान भी यहां लगातार भारी बारिश हुई जिससे शहर के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत