1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कराची में छिपा है दाऊद, अप्रैल 2015 के फोन बिल से ठिकाने का खुलासा!

कराची में छिपा है दाऊद, अप्रैल 2015 के फोन बिल से ठिकाने का खुलासा!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 22, 2015 07:46 am IST,  Updated : Aug 22, 2015 09:36 pm IST

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की नई तस्वीर आई सामने आई है। एक अंग्रेजी अखबार के जरिए तस्वीर में उसके चेहरे पर मूंछ नहीं है और उसकी उम्र 60 साल के आस पास बताई

पाकिस्तान बेनकाब,...- India TV Hindi
पाकिस्तान बेनकाब, कराची में छिपा है दाऊद इब्राहिम!

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की नई तस्वीर आई सामने आई है। एक अंग्रेजी अखबार के जरिए तस्वीर में उसके चेहरे पर मूंछ नहीं है और उसकी उम्र 60 साल के आस पास बताई जा रही है। दाऊद इब्राहिम की बीवी के अप्रैल 2015 के फोन बिल से उसके ठिकाने का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कराची में दाउद का दो ठिकाना है साथ ही उसके पास पास इस वक्त तीन पासपोर्ट भी हैं। पाकिस्तान हर बार इंकार करता रहा है दाऊद कराची में नहीं हैं लेकिन इस बार सुरक्षा एजेंसियों के पास पुख्ता सबूत थे।

अखबार का दावा है कि भारतीय खूफिया एजेंसियों के पास ऐसे कई दस्तावेज भी है, जिससे ये पता चलता है कि दाऊद का परिवार अक्सर दुबई से कराची भी आता जाता रहता है।

पढ़ें: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का मुंबई से कराची तक का सफर!

आखिरी बार जनवरी में दाऊद की पत्नी और बेटी पाकिस्तान से दुबई गयी थी। कराची के किस मकान में रहता था दाऊद। दाऊद अपनी बीवी महजबीन, बेटा मोईन और बेटी माजिया के साथ कराची में रहता है। ये जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियों के पास थी।

यही नहीं दाऊद इब्राहिम के साथ-साथ उसके गुर्गों का ठिकाना भी कराची में है। ये खुलासा सुरक्षा एजेंसियों को मिले दस्तावेजों में हुआ है। दाऊद के गुर्गे जबी सादिक, जावेद छोटानी और मुंबई ब्लास्ट के आरोपी जावेद पटेल उर्फ चिकना भी पाकिस्तान में डेरा डाले हुए हैं। सारे के सारे पाकिस्तान से दुबई और दुबई से पाकिस्तान का दौरा करते रहते हैं।  

आगे की स्लाइड में देखें दाऊद इब्राहिम का पासपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत