1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DCW ने मानव तस्करी पीड़ित 39 नोपाली लड़कियों को बचाया

DCW ने मानव तस्करी पीड़ित 39 नोपाली लड़कियों को बचाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2018 02:12 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 02:15 pm IST

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्लू) ने बुधवार को कहा कि आयोग ने मानव तस्करी पीड़ित 39 नोपाली लड़कियों को बचाया है। आयोग ने कहा कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद मंगलवार रात को दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल ह्रदय से इन लड़कियों को बचा गया।

dwc- India TV Hindi
dwc

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्लू) ने बुधवार को कहा कि आयोग ने मानव तस्करी पीड़ित 39 नोपाली लड़कियों को बचाया है। आयोग ने कहा कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद मंगलवार रात को दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल ह्रदय से इन लड़कियों को बचा गया। (NRC मसौदे के विरोध में मटुआ महासंघ ने रेल यातायात को रोका )

डीसीडब्लू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, "यह छापेमारी पूरी रात चली और इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सहायता मुहैया कराई थी। पूरे होटल में तस्करी कर लाई गई नेपाली लड़कियां मौजूद थी, जिन्हें खाड़ी देशों में भेजा जाना था।"

इसी तरह की समान घटना में पहले आयोग ने 18 महिलाओं को बचाया था जिसमें से दो बंगाल और बाकी की लड़कियां नेपाल की रहने वाली थी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, "एक सप्ताह के भीतर तीन बचाव अभियानों में 73 नेपाली लड़कियों को मुनीरका, मैदान गड़ी और पहाड़गंज से बचाया गया है।" उन्होंने कहा, "नेपाल की गरीब महिलाओं व लड़कियों का शोषण किया जा रहा है। सच में दिल्ली धीरे-धीरे विश्व की तस्करी की राजधानी बनती जा रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत