1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दर्दनाक: कुएं में मिले पांच मासूम बच्चों के शव, बच्चों की उम्र 3-7 वर्ष के बीच

दर्दनाक: कुएं में मिले पांच मासूम बच्चों के शव, बच्चों की उम्र 3-7 वर्ष के बीच

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2018 04:22 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 04:22 pm IST

सभी बच्चों की उम्र तीन वर्ष से सात वर्ष के बीच बताई जा रही है

Dead bodies of 5 childrens found in a well in Barwani district of Madhya Pradesh- India TV Hindi
Dead bodies of 5 childrens found in a well in Barwani district of Madhya Pradesh

बड़वानी बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर चिखली गांव में बुधवार सुबह एक ही परिवार के पांच मासूम भाइयों का शव एक कुएं में मिला। बड़वानी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमकार सिंह कलेश ने कहा कि पांचों बच्चों के शव बुधवार सुबह सेंधवा ग्रामीण थाना इलाके चिखली गांव के कुएं में मिले। सभी बच्चों की उम्र तीन वर्ष से सात वर्ष के बीच है।

उन्होंने कहा कि इन बच्चों की लाशों को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इन लाशों को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि ये बच्चे चिखली गांव निवासी भरत सिंह (40) के हैं। उसकी दो पत्नियां सुन्दरी बाई (36) एवं अनीता (30) हैं। पहली पत्नी से चार बेटे और दूसरी से एक बेटा था, जो सभी संदिग्ध अवस्था में कुएं में मृत पाये गये हैं। 

कलेश ने बताया कि घटना सामने आने के बाद से ही भरत सिंह एवं उसकी दोनों पत्नियां फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि कि पुलिस को दोनों पत्नियों के बीच घरेलू कलह के चलते हत्या की आशंका है। बच्चे के पिता भरत सिंह की भी तलाश की जा रही है । हालांकि, कलेश ने बताया कि घटना का असली कारण भरत सिंह और उसकी पत्नियों के सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत