1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल भूकंप : भारतीय दूतावास में एक मौत

नेपाल भूकंप : भारतीय दूतावास में एक मौत

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2015 07:31 pm IST,  Updated : Apr 25, 2015 07:32 pm IST

नई दिल्ली,  काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के एक कर्मचारी की बेटी की भूकंप में मौत हो गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने  ट्वीट में कहा, "दूतावास परिसर में स्थित एक आवास दुर्भाग्य से ध्वस्त हो

नेपाल भूकंप : भारतीय...- India TV Hindi
नेपाल भूकंप : भारतीय दूतावास में एक मौत

नई दिल्ली,  काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के एक कर्मचारी की बेटी की भूकंप में मौत हो गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने  ट्वीट में कहा, "दूतावास परिसर में स्थित एक आवास दुर्भाग्य से ध्वस्त हो गया। इस हादसे में दूतावासकर्मी मदन की बेटी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।"

विदेश सचिव एस. जयशंकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "नेपाल में भूकंप की वजह से काठमांडू और अन्य इलाकों में भीषण तबाही हुई है। भारतीय दूतावास को भी क्षति पहुंची है।"

एक नेपाली अधिकारी ने कहा कि शनिवार को आए भूकंप में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत