1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु से होसुर जा रही कार में मिले 9 करोड़ रूपये, घर में भी 1.3 करोड़ मिले, इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी

बेंगलुरु से होसुर जा रही कार में मिले 9 करोड़ रूपये, घर में भी 1.3 करोड़ मिले, इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी

 Reported By: T Raghavan,  Written By: Shakti Singh
 Published : Aug 21, 2026 01:41 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 02:55 pm IST

पैसे गैर कानूनी तरीके से लाए जा रहे थे। जिस कार से पैसे बरामद किए गए हैं। वह केरल के केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में नेय्याट्टिनकारा इलाके में रजिस्टर्ड है।

car Cash Recovered- India TV Hindi
कार से कैश बरामद Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने एक कार से 9 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। कार से जुड़े लोगों के घर में भी तलाशी ली गई तो 1.3 करोड़ रुपये बरामद हुए। इनकम टैक्स विभाग ने कैश बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पैसे कहां से आए थे और कहां ले जाए जा रहे थे। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को KL 20 T 8629 नंबर की एक क्रेटा कार में बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर तक गैर-कानूनी तरीके से पैसे ले जाए जा रहे थे। 

कार में सवार थे दो लोग

बेंगलुरु शहर के इनकम टैक्स विभाग (यूनिट-22) के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश के अनुरोध पर, इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन की नाइट पेट्रोलिंग टीम ने होसुर रोड पर बैंगलोर एलिवेटेड टोलवे लिमिटेड का टोल नाका पार करने के बाद सिग्नल पर उस गाड़ी को रोका और पुलिस स्टेशन ले आई। कार और उसमें सवार दो लोगों को पुलिस स्टेशन में इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम को सौंप दिया गया।

दो आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

इनकम टैक्स अधिकारियों ने कार की तलाशी ली और उसमें कुल 9 करोड़ रुपये नकद मिले। पकड़े गए लोगों में 42 साल के सचिन हैं, जो कि तमिलनाडु के तुथुकुडी में सिंधु ज्वैलर्स दुकान से संबंधित हैं। पूछताछ के लिए इनकम टैक्स अधिकारियों ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। तमिलनाडु के आई अधिकारियों ने इन लोगों के घरों से 1.3 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। आगे की जांच जारी है।

तिरुवनंतपुरम में रजिस्टर्ड है कार

जिस कार से 9 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। वह कर्नाटक के बेंगलुरू से तमिलनाडु के होसुर जा रही थी। कार तिरुवनंतपुरम जिले के नेय्याट्टिनकारा इलाके में रजिस्टर्ड है। कार के अंदर एक शूटकेस में नोट रखे गए थे। इनमें अधिकतर नोट 500 रुपये के थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ये पैसे कहां से आए, इसका पता लगा रही है। आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। बेंगलुरु में दो दिन पहले ही एक सरकारी अधिकारी के घर छापेमारी में 2.5 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।

यह भी पढ़ें-

कैंसर की नकली दवाओं के इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, करीब 9 करोड़ का सामान बरामद; गिरफ्तार किए गए 17 आरोपी

बेंगलुरु में नकली दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब, फार्म हाउस से करीब 5 करोड़ का जखीरा हुआ बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।