1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को पेरिस में राफेल विमान में उड़ान भरेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को पेरिस में राफेल विमान में उड़ान भरेंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2019 05:54 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 11:30 pm IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 अक्टूबर को फ्रांस में एक राफेल विमान पर उड़ान भरेंगे। इस बात की जानकारी रक्षा सूत्रों ने आईएएनएस को दी।

Rajnath Singh- India TV Hindi
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को पेरिस में फ्रांस के वायुसेना अड्डे पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सिंह का सात अक्टूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिये पेरिस रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जाएगा।

फ्रांस को कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान सौंपने हैं। सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री विमान हासिल करने के बाद उसमें उड़ान भरेंगे। कार्यक्रम में फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ साथ रफाल की निर्माण कंपनी डसो एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

राजनाथ सिंह नौ अक्टूबर को फ्रांस के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर व्यापक चर्चा करेंगे। सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना का एक उच्चस्तरीय दल फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर समन्वय के लिये पहले से ही पेरिस में है। भारत ने 2016 में फ्रांस के साथ 58,000 करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिये करार किया था। यह विमान बड़ी मात्रा में शक्तिशाली हथियार और मिसाइल ले जाने में सक्षम हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत