1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब दुश्मन पर फटेगा ‘मेड इन इंडिया’ हैंड ग्रेनेड! रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

अब दुश्मन पर फटेगा ‘मेड इन इंडिया’ हैंड ग्रेनेड! रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 20, 2019 03:43 pm IST,  Updated : Mar 20, 2019 03:43 pm IST

दुनियाभर में भारत हथियारों का बड़ा आयातक देश है लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा दिया है, जिसका नतीजा है कि देश के सुरक्षाबलों को अब देश में ही बने हथियार मिलने लगे हैं

Defence Ministry clears project for acquisition of 10 lakh made in India multi mode hand grenades- India TV Hindi
Defence Ministry clears project for acquisition of 10 lakh made in India multi mode hand grenades

नई दिल्ली। देश की सुरक्षा में अब देश में ही बने हथियाओं के उपयोग बढ़ने लगा है, रक्षा मंत्रालय ने देश में बने 10 लाख मल्टी मॉडल हैंड ग्रेनेड के अधिग्रहण वाले प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। नए हैंड ग्रेनेडों से मौजूदा समय में इस्तेमाल होने वाले ग्रेनोडों को बदला जाएगा। सरकार के इस प्रयास से जहां देश के सुरक्षा बलों को आधुनिक हैंड ग्रेनेड मिलेंगे वहीं साथ में देश में बने हथियारों का इस्तेमाल भी बढ़ेगा।

दुनियाभर में भारत हथियारों का बड़ा आयातक देश है लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा दिया है, जिसका नतीजा है कि देश के सुरक्षाबलों को अब देश में ही बने हथियार मिलने लगे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने देश में AK-203 राइफल बनाने के लिए रूस के सहयोग से एक उत्पादन इकाई भी शुरू की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत