1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देहरादून : दुष्कर्म पीड़िता लापता, अगवा किए जाने का अंदेशा

देहरादून : दुष्कर्म पीड़िता लापता, अगवा किए जाने का अंदेशा

 Reported By: IANS
 Published : Jun 07, 2019 08:41 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 08:41 pm IST

उत्तराखंड की राजधानी की एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता अपने घर से लापता है। अंदेशा है कि दुष्कर्म करने वालों ने उसका अपहरण किया है। दुष्कर्म के आरोपी जमानत पर बाहर हैं।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी की एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता अपने घर से लापता है। अंदेशा है कि दुष्कर्म करने वालों ने उसका अपहरण किया है। दुष्कर्म के आरोपी जमानत पर बाहर हैं। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पीड़िता के माता-पिता ने गढ़ी कैंट पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी 19 साल की लड़की गोविंदगढ़ इलाके स्थित उनके घर से 30 मई से लापता है। वर्ष 2017 के दुष्कर्म के मामले की वर्तमान में पोस्को अदालत में यहां सुनवाई हो रही है, जबकि मामले में दो मुख्य आरोपियों को इस साल के शुरुआत में जमानत मिल गई।

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमने दुष्कर्म मामले में आरोपी दो लोगों से भी पूछताछ की है, लेकिन दुष्कर्म पीड़िता के ठिकाने के संबंध में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।" बीते कुछ दिनों से दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता ने अपनी बेटी के ठिकाने की जानकारी करने के लिए बार-बार पुलिस से संपर्क किया।

लड़की की मां ने रोते हुए कहा, "हम अपनी बेटी का पता लगाने के लिए रोज पुलिस थाने जा रहे हैं।" उन्होंने दुष्कर्म के दो आरोपियों पर अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया। विलाप करती हुई मां ने कहा, "चूंकि मामला अपने अंतिम चरण में है, दोनों आरोपी हमारी बेटी को अगवा कर सकते हैं।"

पुलिस अधीक्षक (शहर) श्वेता चौबे से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, "पुलिस मामले पर काम कर रही है और हमने पहले ही कई लोगों से पूछताछ की है।" चौबे ने कहा, "हमने अपने पुलिस टीमों को लगाया है और हमें उम्मीद है कि लापता लड़की के ठिकाने का जल्द पता चल जाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत