1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: नबी करीम थाने के 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, लगातार बढ़ रही है संख्या

दिल्ली: नबी करीम थाने के 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, लगातार बढ़ रही है संख्या

 Reported By: IANS
 Published : Apr 21, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 03:28 pm IST

दिल्ली पुलिस में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब मध्य दिल्ली जिले के नबी करीम थाने के तीन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब मध्य दिल्ली जिले के नबी करीम थाने के तीन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों की पुलिसकर्मियों को तत्काल अहतियातन बाकी स्टाफ से अलग कर दिया गया है। इनके संपर्क में आये बाकी कई पुलिसकर्मियों को भी तुरंत होम क्वारटीन कर दिया गया है। गौरतलब है कि इसी जिले के चांदनी महल थाने के 8 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

जबकि इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 के इमीग्रेशन काउंटर पर तैनात एक हवलदार की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव की आ चुकी है। इस हवलदार को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हालांकि ट्रैफिक में तैनात एक एएसआई कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद भी जंग जीत कर स्वस्थ्य होकर घर लौट आया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक हवलदार दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत