1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर करता था महिलाओं से छेड़छाड़, हुआ अरेस्ट

दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर करता था महिलाओं से छेड़छाड़, हुआ अरेस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 08:58 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 08:58 am IST

दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को कई महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दिल्ली पुलिस का...- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर करता था महिलाओं से छेड़छाड़, हुआ अरेस्ट Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को कई महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सब इंस्पेक्टर के खिलाफ आईपीसी और POCSO एक्ट के तहत चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक यूनिट से जुड़ा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक बाद के बाद एक छेड़खानी की कई वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी सब-इंस्पेक्टर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत