1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारी बारिश की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर 24 मिनट तक उड़ानों की आवाजाही बाधित

भारी बारिश की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर 24 मिनट तक उड़ानों की आवाजाही बाधित

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2019 10:12 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 10:12 pm IST

दिल्ली हवाई अड्डे पर भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते गुरुवार शाम को करीब 24 मिनट तक विमानों की आवाजाही ठप रही। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Rain- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : TWITTER (FILE)

नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते गुरुवार शाम को करीब 24 मिनट तक विमानों की आवाजाही ठप रही। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस 24 मिनट में चार उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए। विस्तार और स्पाइस जेट जैसी विमानन कंपनियों ने ट्विटर के जरिये यात्रियों को जानकारी दी कि खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ गुरुवार को भारी बारिश की वजह से हवाई पट्टी का परिचालन शाम सात बजकर 56 मिनट से लेकर आठ बजकर 20 मिनट तक स्थगित रहा। इस दौरान चार उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत