1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के इन स्नीकर्स की हो रही हैं काफी तारीफ, कीमत जानते ही तुंरत लेगें खरीद

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के इन स्नीकर्स की हो रही हैं काफी तारीफ, कीमत जानते ही तुंरत लेगें खरीद

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 16, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 04:50 pm IST

विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ एयरपोर्ट पर स्टनिंग अंदाज में आएं नजर। जानें उनके स्टाइलिश स्नीकर्स की कीमत।

virah kohli and anushka sharma- India TV Hindi
virah kohli and anushka sharma

भारतीय कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का बी टाउन का सबसे पावरफुल कपल माने जाते हैं। हाल में ही दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों की प्यारी सी स्माइल देखकर फैंस ने तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया। विरुष्का काफी स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर नजर आएं।

विराट कोहली- अनुष्का शर्मा जिन्हें लोग प्यार से विरुष्का नाम से पुकारते है। एक बार फिर अपने एयरपोर्ट लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। वह काफी ट्रेंडी आउटफिट्स पहने हुए नजर आएं।

virushka
virushka

अनुष्का के लुक की बात करें तो वह अपने ही ब्रांड Nush का पीच कलर का ट्रैकसूट पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ कानों में हुप और बालों को ओपन किए हुए नजर आईं। वहीं स्टाइलिश स्नीकर्स से अपने लुक को पूरा किया।

virushka
virushka

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली के लुक की बात करें तो वह व्हाइट कलर की हुड के साथ ब्लू कलर का डेनिम जींस पहने हुए नजर आएं। इसके साथ ही स्टाइलिश स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया।

विरुष्का का ये लुक काफी कंफर्ट था। ये लुक फैंस को काफी पसंद आया। लेकिन हर चीज से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। वो थे दोनों के स्नीकर्स।

विरुष्का काफी स्टाइलिश स्नीकर्स में नजर आएं। हर कोई कुछ ऐसे ही स्नीकर्स पहनना चाहता है। हम आपको बताते है कि आप से कैसे खरीदें ये स्टाइलिश स्नीकर्स।

puma sneakers, virat kohli
puma sneakers

विराट कोहली के स्नीकर्स की बात करें तो वह Puma ब्रांड के है। RS-X Reinvention कलेक्शन के ये स्टाइलिश sneakers की कीमत USD 99.00 यानी करीब 7 हजार रुपए है।

zaea sneakers, anushka sharma
zaea sneakers

वहीं अनुष्का के स्टाइलिश स्नीकर्स की बात करें तो वह  Zara  ब्रांड के है। Combined  Chunky नाम के इन Sneakers की कीमत सिर्फ 3,999 रुपए है।

अगर आप भी कुछ स्टाइलिश स्नीकर्स ट्राई करना चाहते हैं आप इन्हें चुन सकते हैं। जिनकी कीमत काफी हद तक कम है। तो फिर देर किस बात की आप भी अपने वार्डरोब में शामिल करें ये स्टाइलिश स्नीकर्स। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल