1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: आइसक्रीम की दुकान से जा टकराई बीएमडब्ल्यू, 4 लोग घायल

दिल्ली: आइसक्रीम की दुकान से जा टकराई बीएमडब्ल्यू, 4 लोग घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 02, 2020 08:01 am IST,  Updated : Aug 02, 2020 08:01 am IST

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में 29 वर्षीय एक महिला ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से सड़क किनारे आइसक्रीम की एक दुकान में कथित रूप से टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए।

दिल्ली: आइसक्रीम की...- India TV Hindi
दिल्ली: आइसक्रीम की दुकान से जा टकराई बीएमडब्ल्यू, 4 लोग घायल Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में 29 वर्षीय एक महिला ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से सड़क किनारे आइसक्रीम की एक दुकान में कथित रूप से टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात की इस घटना के मामले में कार चला रही हरियाणा के फरीदाबाद की निवासी रोशनी अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को जब्त कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज में नीले रंग की बीएमडब्ल्यू कार आइसक्रीम की दुकान को टक्कर मारती दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि दुकान के पास खड़े लोग टक्कर लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत