1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में 1 करोड़ के लिए चचेरे भाई ने किडनैप कर मर्डर किया

दिल्ली में 1 करोड़ के लिए चचेरे भाई ने किडनैप कर मर्डर किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2018 08:12 am IST,  Updated : Jun 01, 2018 08:12 am IST

पीड़ित परिवार के लोग चचेरे भाई की इस वारदात से सकते में हैं। मृतक साहिल के पिता का कहना है, उनके लिये तो दोनों हीं बेटे हैं लेकिन एक बेटे ने उनके दूसरे बेटे को मार डाला,ये बात वे नहीं समझ नहीं पा रहे हैं।

Delhi: Cousin, four others held for teenager's kidnapping, murder in Nand Nagri- India TV Hindi
दिल्ली में 1 करोड़ के लिए चचेरे भाई ने किडनैप कर मर्डर किया

नई दिल्ली: दिल्ली में 1 करोड़ की किडनैपिंग और मर्डर का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। वारदात नंदनगरी की है। पुलिस के मुताबिक, यहां चचेरे भाई ने अपने ही कज़िन की अपहरण के बाद हत्या कर दी। मृतक का नाम साहिल है, जो नौवीं क्लास का स्टुडेंट था। आरोपी चचेरे भाई का नाम पकंज है जिसने अपहरण के बाद 1 करोड़ की फिरौती भी मांगी।

पीड़ित परिवार के लोग चचेरे भाई की इस वारदात से सकते में हैं। मृतक साहिल के पिता का कहना है, उनके लिये तो दोनों हीं बेटे हैं लेकिन एक बेटे ने उनके दूसरे बेटे को मार डाला,ये बात वे नहीं समझ नहीं पा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि साहिल के लापता होने के बाद से ही आरोपी भाई राडार पर आ गया था लेकिन जब तक पुलिस उस तक पहुंचती साहिल का मर्डर कर दिया गया। इस मामले में पकंज के तीन और दोस्तों के नाम भी सामने आये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत