1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: अब ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में हुआ लोन घोटाला, हीरा व्यापारी पर केस दर्ज

दिल्ली: अब ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में हुआ लोन घोटाला, हीरा व्यापारी पर केस दर्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2018 08:22 am IST,  Updated : Feb 24, 2018 08:22 am IST

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की शिकायत के छह माह बाद एजेंसी ने कंपनी के निदेशकों सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह, रवि सिंह एवं एक अन्य कंपनी द्वारका दास सेठ एसईजेड इनकॉर्पोरेशन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Delhi-diamond-exporter-booked-for-Rs389-crore-OBC-loan-fraud- India TV Hindi
दिल्ली: अब ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में हुआ लोन घोटाला, हीरा व्यापारी पर केस दर्ज Image Source : PTI

नई दिल्ली: नीरव मोदी के बाद एक और धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली के ज्वैलर द्वारकादास सेठ पर बैंक फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। धोखाधड़ी का ये मामला करीब 390 करोड़ का है। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से ज्वैलर द्वारकादास सेठ ने धोखाधड़ी की है। सीबीआई ने कथित धोखाधड़ी के लिए द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल लिमिटेड पर मामला दर्ज किया है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की शिकायत के छह माह बाद एजेंसी ने कंपनी के निदेशकों सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह, रवि सिंह एवं एक अन्य कंपनी द्वारका दास सेठ एसईजेड इनकॉर्पोरेशन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बैंक की ओर से कराई गई जांच में पाया गया कि कंपनी ने लेटर ऑफ क्रेडिट का इस्तेमाल सोने और दूसरे कीमती रत्नों की खरीद का भुगतान करने के लिए किया। कंपनी ने फर्जी लेनदेन का उपयोग कर सोने और धन को देश से बाहर भेजा। बैंक की शिकायत को सीबीआई की एफआईआर का हिस्सा बनाया गया है। कंपनी कुछ ऐसी कंपनियों के साथ भी लेनदेन कर रही थी, जो अस्तित्व में ही नहीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत