1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: FICCI बिल्डिंग की भीषण आग पर काबू, 35 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर

दिल्ली: FICCI बिल्डिंग की भीषण आग पर काबू, 35 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2016 07:39 am IST,  Updated : Apr 26, 2016 10:18 am IST

नई दिल्ली के मंडी हाउस में बनी FICCI ऑडिटोरियम भवन परिसर में म्युजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियों को लगाना पड़ा।

ficci auditorium- India TV Hindi
ficci auditorium

नई दिल्ली: नई दिल्ली के मंडी हाउस में बनी FICCI ऑडिटोरियम भवन परिसर में म्युजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। टॉप फ्लोर से शुरू हुई आग ने देखते-देखते पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियों को लगाना पड़ा। आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए 6 फायरमैन गंभीर रूप से घायल हो गए।

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने FICCI बिल्डिंग का मुआयना करने के बाद देश में मौजूद सभी म्यूजियम के फॉयर ऑडिट करने के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले उपरी मंजिल पर लगी लेकिन आग काबू में आने के बजाए भड़कती ही चली गई। धीरे-धीरे आग नीचे की मंजिल पर फैलने लगी। भीषण आग ने धीरे-धीरे इस 6 मंजिला बिल्डिंग को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया। एहतियात के तौर पर आस पास के इलाके से गाड़ियों को तानसेन मार्ग पर आने से रोक दिया गया।

ficci auditorium fire
ficci auditorium fire

FICCI बिल्डिंग में किन वजहों से आग लगी इसके बारे में अभी पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि जिस समय फिक्की की बिल्डिंग में आग लगी उस समय बिल्डिंग में कोई नहीं था। फिलहाल आग को बुझाने का काम जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत