1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: झुग्गियों में लगी आग, 3 मासूम जिंदा जले

दिल्ली: झुग्गियों में लगी आग, 3 मासूम जिंदा जले

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 10, 2016 08:28 am IST,  Updated : Jan 10, 2016 01:05 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार की रात भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। करीब एक दर्जन झुग्गियां

fire- India TV Hindi
fire

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके के एक झुग्गी बस्ती में आग लगने के कारण 6 महीने के एक बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गईजबकि एक बच्चा घायल हो गया। करीब एक दर्जन झुग्गियां जलकर खाक हो गई।

पुलिस ने आज यह जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने संदेह जताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जिसके बाद खाना पकाने वाली तीन गैस सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। मृतकों की पहचान कालू राम की बेटियों रीना (10), मीना (7) और छह वर्षीय बेटे मुबारक के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि उनके पड़ोसी का बेटा शेखुद्दीन भी एक जलती हुई झोपड़ी में फंस गया था और अब उसे 60 फीसदी जली हुई अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह आग कल रात करीब 11 बज कर 30 मिनट पर लगी जिसके बाद आठ दमकल गाडि़यां घटनास्थल पर भेजी गयीं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग में एक दर्जन से अधिक झोपडि़यां जल गयीं और आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे का समय लगा। पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है और खाना पकाने वाले तीन गैस सिलिंडरों में विस्फोट होने से इसने विकराल रूप ले लिया।

आग के कारण बच्चे अपनी झोपडि़यों में फंस गए थे और उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालांकि पुलिस आर दमकल कर्मियों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया था। पुलिस के अनुसार, शेखुद्दीन को बचाते हुए उसका पिता अल्ला रखा भी घायल हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत