1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इमारत का पिछले हफ्ते हुआ था सर्वेक्षण, ऊपरी मंजिलों पर ताला लगा हुआ था: अधिकारिक सूत्र

इमारत का पिछले हफ्ते हुआ था सर्वेक्षण, ऊपरी मंजिलों पर ताला लगा हुआ था: अधिकारिक सूत्र

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2019 06:24 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 06:24 am IST

एक सूत्र ने कहा कि अधिकारी फिर से इमारत का दौरा करने वाले थे और तदनुसार ऊपर के तलों का निरीक्षण करके कारण बताओ नोटिस जारी करते। अधिकारियों द्वारा की गई प्रांरभिक जांच में सामने आया कि यह आग इमारत की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी।

Delhi Fire- India TV Hindi
Police and rescue personnel inspect inside the factory at Rani Jhansi Road where a major fire broke out, in New Delhi. Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र स्थित जिस चार मंजिला इमारत में रविवार को भीषण आग लगी थी, नगर निगम ने उसका पिछले ही हफ्ते ‘‘सर्वेक्षण” किया था लेकिन ऊपर के तलों पर ताला लगा होने की वजह से पूरी इमारत का निरीक्षण नहीं हो पाया था। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एक सूत्र ने कहा कि अधिकारी फिर से इमारत का दौरा करने वाले थे और तदनुसार ऊपर के तलों का निरीक्षण करके कारण बताओ नोटिस जारी करते। अधिकारियों द्वारा की गई प्रांरभिक जांच में सामने आया कि यह आग इमारत की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी।

एक आधिकारिक सूत्र ने दावा किया, “निगम अधिकारियों ने पिछले हफ्ते इमारत का सर्वेक्षण किया था लेकिन ऊपर की मंजिलों पर ताला लगा हुआ था जिससे पूरी इमारत का निरीक्षण नहीं हो पाया।” यह इमारत दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) कानून, 2006 के तहत आती है जो अनधिकृत निर्माण को सील होने से बचाता है।

सूत्र ने कहा, “अधिकारियों को अगर यह इमारत दिल्ली के मास्टर प्लान के प्रावधानों के तहत घरेलू इकाई के तौर पर अनुमेय नहीं लगती तो इसे बंद कर दिया जाता।” रविवार सुबह इस इमारत में लगी भीषण आग में 43 लोगों की जान चली गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत