1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली अग्निकांड: शवों को घर ले जाने को लेकर रिश्तेदार उलझन में

दिल्ली अग्निकांड: शवों को घर ले जाने को लेकर रिश्तेदार उलझन में

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 04:37 pm IST

उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में हुए अग्निकांड में मारे गए लोगों के शवों का मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में हालांकि अफरातफरी की स्थिति रही क्योंकि लोगों में इस बात को लेकर उलझन थी कि वे अपने रिश्तेदारों के शवों को वापस घर कैसे लेकर जाएं।

Relatives of Anaj Mandi fire victims wait outside the...- India TV Hindi
Relatives of Anaj Mandi fire victims wait outside the mortuary at Maulana Azad Medical College hospital, in New Delhi

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में हुए अग्निकांड में मारे गए लोगों के शवों का मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में हालांकि अफरातफरी की स्थिति रही क्योंकि लोगों में इस बात को लेकर उलझन थी कि वे अपने रिश्तेदारों के शवों को वापस घर कैसे लेकर जाएं।

बिहार के मधुबंज क्षेत्र के रहने वाले जाकिर हुसैन ने रविवार को हुए इस अग्निकांड में अपने भाई को खो दिया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने ट्रेनों से शवों को घर ले जाने के वास्ते रिश्तेदारों के लिए प्रबंध किए है लेकिन प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने रविवार को कहा था कि दिल्ली सरकार शवों को घर ले जाने के लिए उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध कराएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत