1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, वारदात CCTV में कैद

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, वारदात CCTV में कैद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 18, 2017 11:29 am IST,  Updated : Aug 18, 2017 04:15 pm IST

बीते उन्तीस जुलाई को जब पवन का बर्थडे था तो उसने अपने रूम में बुलाया था। महिला ने कहा कि आरोपी पवन ने उसे गिफ्ट दिलवाने की भी बात कही थी। बाद में महिला ने छेड़खानी की शिकायत एचआर डिपार्टमेंट में की तो वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में महिला ने द

Delhi-Hotel- India TV Hindi
Delhi-Hotel

नई दिल्ली: दिल्ली के एक फाइव स्टार में छेड़छाड़ की बड़ी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। होटल के सिक्योरिटी मैनेजर पर एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। तस्वीरों में सिक्योरिटी मैनेजर पवन दहिया होटल के गेस्ट रिलेशन में काम करने वाली महिला की साड़ी खींचते हुए नजर आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि उस वक्त एक दूसरा कर्मचारी भी वहां खड़ा था। तैंतीस साल की पीड़ित महिला कर्मचारी के मुताबिक पवन दहिया कई महिनों से उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ें: अमेरिका में बना सबसे बड़ा हिंदू मंदिर? जानिए दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का सच

बीते उन्तीस जुलाई को जब पवन का बर्थडे था तो उसने अपने रूम में बुलाया था। महिला ने कहा कि आरोपी पवन ने उसे गिफ्ट दिलवाने की भी बात कही थी। बाद में महिला ने छेड़खानी की शिकायत एचआर डिपार्टमेंट में की तो वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में महिला ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने में सिक्योरिटी मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया।

33 साल की पीड़ित महिला के मुताबिक वो एरोसिटी के होटल प्राइड प्लाजा में पिछले 2 साल से गेस्ट रिलेशन सेक्शन में काम कर रही है। पिछले कई महीनों से होटल का सिक्योरिटी मैनेजर पवन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बना रहा था। 29 जुलाई को जब उसका बर्थडे था तो पवन ने उसे अपने रूम में बुलाया और उसका पल्लू खींचने लगा। महिला के मुताबिक उस वक़्त पवन कह रहा था कि होटल में एक रूम में आज उसे उसके साथ ही रहना है। उसने क्रेडिट कार्ड निकाल कर मनपसंद गिफ्ट दिलवाने की बात भी कही। इसी बीच पवन के कमरे में होटल का एक और कर्मचारी आ गया और मौका पाकर पीड़ित महिला कमरे से निकल गयी।

महिला के मुताबिक उस दिन उसकी शिफ्ट 2 बजे तक थी, जब वो घर जाने के लिए बाहर निकली तो पवन ने एरोसिटी मेट्रो स्टेशन तक उसे 2 बार कार में भी बिठाने की कोशिश की। महिला ने मेट्रो स्टेशन से ही अपने एचआर डिपार्टमेंट को फोन किया लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई करवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि उसके बाद उसने पूरी आपबीती अपने पति को बताई और पति के कहने पर उसने 1 अगस्त को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने में मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया।

हैरानी वाली बात है कि मैनेजर के खिलाफ तो कोई खास करवाई नहीं हुई लेकिन महिला को गुरुवार यानि 17 अगस्त को होटल से अचानक टर्मिनेट कर दिया गया। उस लड़के को भी टर्मिनेट कर दिया गया जिसने वारदात का सीसीटीवी निकाल कर पीड़ित महिला को दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत