1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजधानी में युवती के साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार

राजधानी में युवती के साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2015 02:18 pm IST,  Updated : May 04, 2015 02:23 pm IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सिविल लाइन इलाके में चलती कार में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक पीड़िता को पुराने विधानसभा के

दिल्ली में चलती कार...- India TV Hindi
दिल्ली में चलती कार में सामूहिक बलात्कार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सिविल लाइन इलाके में चलती कार में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक पीड़िता को पुराने विधानसभा के नजदीक आइपी कॉलेज के सामने फेंककर फरार हो गए।

पुलिस युवती को सिविल लाइन के सुश्रृत ट्रामा सेंटर ले गई। ट्रामा सेंटर से युवती को मेडिकल जांच के लिए एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। इस मामला की खबर पाकर पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल में पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, युवती को नौकरी देने के बहाने सिविल लाइन इलाके में बुलाया गया था। आरोपियों ने नशीली दवा खिलाकर युवती को बेहोश कर दिया था। घटना रात 11.45 बजे की है। किसी राहगीर ने सड़क किनारे युवती को बेहोश देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के सभी अधिकारी अस्पताल में पहुंच गए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गौर करने वाली बात ये है की जिस जगह महिला नशे की हालात में मिली वह से कुछ दूरी पर उपराज्यपाल का घर और महज कुछ मीटर की दूरी पर विधानसभा और दिल्ली के मुख्यमंत्री का घर भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत