1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2018 09:03 am IST,  Updated : Jul 28, 2018 09:05 am IST

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का यह सिलसिला गुरूवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक जारी रहा।

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा- India TV Hindi
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। पहले दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश से यमुना का जल स्तर बढा हुआ था और अब हरियाणा के हथनिकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है जिससे यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। एहतियात के तौर पर यमुना के आसपास के इलाकों को खाली करवा दिया गया है। हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। युमना में खतरे का निशान 204 मीटर है। दिल्‍ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के मुताबिक दिल्‍ली में यमुना के पानी का स्‍तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को रात 9 बजे से 11 बजे के बीच यमुना का जलस्तर दिल्ली रेलवे ब्रिज पर 204.5 मीटर के स्तर तक पहुंच सकता है। सूत्रों का कहना है कि क्विक रेस्पॉन्स टीमों से कहा गया है कि वह अपना ऐक्शन रात्रि में ही लें। इसकी वजह यह है कि नदी किनारे सब्जी उगाने वाले लोग दोपहर के वक्त बाजार में बिक्री के लिए जाते हैं। 2013 में हुए एक सर्वे के मुताबिक पूर्वी दिल्ली में ही यमुना किनारे करीब 12,000 ऐसे किसान रहते हैं, जो सब्जी उगाने का काम करते हैं।

बता दें कि राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का यह सिलसिला गुरूवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक जारी रहा। पानी की पर्याप्त निकासी नहीं होने के चलते कई जगहों पर काफी मात्रा में पानी जमा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बारिश होने तथा कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत