1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के बाबर रोड मार्ग के 'साइन बोर्ड' को हिंदू सेना ने काला किया

दिल्ली के बाबर रोड मार्ग के 'साइन बोर्ड' को हिंदू सेना ने काला किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2019 07:03 am IST,  Updated : Sep 15, 2019 07:49 am IST

दक्षिणपंथी संगठन हिंदू सेना ने बंगाली मार्केट में बाबर रोड के ‘साइन बोर्ड’ को काले रंग से रंग दिया। संगठन ने मांग की है कि इस मार्ग का ‘किसी महान भारतीय हस्ती’ के नाम पर दोबारा नामकरण किया जाए।

Delhi: Hindu Sena workers have defaced Babar Road signboard...- India TV Hindi
Delhi: Hindu Sena workers have defaced Babar Road signboard in Bengali Market area

नयी दिल्ली: दक्षिणपंथी संगठन हिंदू सेना ने बंगाली मार्केट में बाबर रोड के ‘साइन बोर्ड’ को काले रंग से रंग दिया। संगठन ने मांग की है कि इस मार्ग का ‘किसी महान भारतीय हस्ती’ के नाम पर दोबारा नामकरण किया जाए। बाबर मुगल बादशाह था, जिसने भारत पर हमला किया था। 

हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा, ‘‘हम सरकार से मांग करते हैं कि वह इसका नाम बदलें क्योंकि यह एक विदेशी आक्रामणकारी के नाम पर है। इसका नाम किसी महान भारतीय हस्ती के नाम पर रखा जाए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए हमने एनडीएमसी द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड को काला कर दिया।’’ इस तरह के साइन बोर्ड की देखरेख करने वाले नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अधिकारी अभी इस पर टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत