1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सर्वे: दिल्ली में खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं 40 फीसदी लोग, मुंबई सुरक्षित

सर्वे: दिल्ली में खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं 40 फीसदी लोग, मुंबई सुरक्षित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2019 09:46 am IST,  Updated : Feb 22, 2019 09:46 am IST

दिल्ली में रहनेवाले 40 फीसदी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। एक गैर सरकारी संगठन द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है। वहीं मुंबई में 14 फीसदी लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।

Delhi Unsafe- India TV Hindi
Delhi Unsafe

दिल्ली में रहनेवाले 40 फीसदी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। एक गैर सरकारी संगठन द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है। वहीं मुंबई में 14 फीसदी लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। 

दिल्ली में 28,624 परिवारों को इस सर्वेक्षण में शामिल किया गया था। इनमें से जवाब देने वालों में 40 फीसदी लोग राष्ट्रीय राजधानी में खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं 50 फीसदी का मानना है कि यह शहर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं है। 

मुंबई में इस सर्वेक्षण में जवाब देने वाले लोगों में से 21 फीसदी लोग शहर को महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं मानते हैं। एक गैर सरकारी संगठन ‘प्रजा फाउंडेशन’ ने ‘ स्टेट ऑफ पुलिसिंग एंड लॉ एंड ऑर्डर’ पर अपनी रिपोर्ट बृहस्पितवार को प्रकाशित की। दिल्ली में कुशल और अकुशल श्रमिक वर्ग खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत