1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: महिला ने अपने घर के बाहर पानी फैलाने का किया विरोध तो पड़ोसी ने मारा चाकू, मौत

दिल्ली: महिला ने अपने घर के बाहर पानी फैलाने का किया विरोध तो पड़ोसी ने मारा चाकू, मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2019 04:08 pm IST,  Updated : May 17, 2019 04:08 pm IST

दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसन की चाकू मारकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि महिला ने व्यक्ति द्वारा अपने घर के बाहर पानी फैलाने को लेकर विरोध किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नई दिल्ली: दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसन की चाकू मारकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि महिला ने व्यक्ति द्वारा अपने घर के बाहर पानी फैलाने को लेकर विरोध किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना महिपालपुर के रंगपुरी पहाड़ी की गुरुवार की सुबह 7.50 बजे की है। डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया, "रेखा की मौत की सूचना के बाद ही आरोपी गोपाल को महिपालपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।"

पुलिस अधिकारी ने कहा, "घटना के तुरंत बाद रेखा को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़िता पर चाकू से कई वार किए गए थे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत