1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: चौथा डॉक्टर हुआ कोरोनावायरस पॉजिटिव

दिल्ली: चौथा डॉक्टर हुआ कोरोनावायरस पॉजिटिव

 Written By: IANS
 Published : Apr 01, 2020 07:31 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 07:31 pm IST

दिल्ली के एक अस्पताल के एक डॉक्टर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही दिल्ली में इस संक्रमण से प्रभावित डॉक्टरों की कुल संख्या चार हो गई है।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. दिल्ली के एक अस्पताल के एक डॉक्टर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही दिल्ली में इस संक्रमण से प्रभावित डॉक्टरों की कुल संख्या चार हो गई है। ये डॉक्टर सरदार पटेल अस्पताल के हैं और प्रशासन अब इनके संक्रमण के स्रोत का पता लगा रहा है।

इससे पहले, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूशन के एक डॉक्टर भी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिसके बाद इस अस्पताल को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया था। बाबरपुर और मौजपुर मोहल्ला क्लिनिक के दो डॉक्टरों का भी कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव निकला था। अधिकारियों ने इनके रोगियों को घर पर क्वारेंटाइन में रहने के लिए कहा है। दिल्ली में कोरोनवायरस मामलों की गिनती 120 तक पहुंच गई है, जिसमें 49 लोग ऐसे हैं जिन्होंने विदेश यात्रा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत