1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: मनमाना किराया वसूली पर 50 और कैब जब्त

दिल्ली: मनमाना किराया वसूली पर 50 और कैब जब्त

 Written By: IANS
 Published : Apr 20, 2016 03:57 pm IST,  Updated : Apr 20, 2016 03:58 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में यात्रियों से अधिक किराया वसूली के मामले में 50 और एप आधारित कैब को जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, "ग्राहकों की शिकायतों पर हमने 50 और कैब को

cab- India TV Hindi
cab

नई दिल्ली: दिल्ली में यात्रियों से अधिक किराया वसूली के मामले में 50 और एप आधारित कैब को जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, "ग्राहकों की शिकायतों पर हमने 50 और कैब को जब्त किया है। सभी टैक्सियों का परिचालन विभिन्न एप के अंतर्गत हो रहा है।"

उन्होंने कहा कि जब्त किए गए 50 में से 35 टैक्सियां दिल्ली से बाहर पंजीकृत हैं। ग्राहकों से अधिक किराया वसूली को लेकर दिल्ली सरकार ने सोमवार को ओला व उबर से संबंधित 18 टैक्सियों को जब्त किया। इन टैक्सियों ने दिल्ली में लागू सम-विषम परिवहन योजना का फायदा उठाते हुए ग्राहकों से मनमाना किराया वसूला था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग बढ़ने पर टैक्सियों द्वारा अधिक किराये की वसूली पर कैब संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि अगर मनमाना किराया वसूला गया, तो टैक्सियों को जब्त करने के साथ ही उसके चालक का लाइसेंस जब्त कर लिया जाएगा।

केजरीवाल की चेतावनी के बाद उबर व ओला ने अधिक किराये पर रोक लगा दी है। प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सम-विषम परिवहन योजना का दूसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू हुआ है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। इस योजना के तहत पेट्रोल व डीजल से चलने वाले सम संख्या वाले वाहन सम तारीख को चलेंगे, जबकि विषम संख्या वाले वाहन विषम तारीख को चलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत