1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया में ऑनलाइन शॉपिंग करने में दिल्ली सबसे आगे: एसोचैम

इंडिया में ऑनलाइन शॉपिंग करने में दिल्ली सबसे आगे: एसोचैम

 Written By: IANS
 Published : Oct 19, 2015 09:39 am IST,  Updated : Oct 19, 2015 02:58 pm IST

नई दिल्ली: देश में ऑनलाइन शॉपिंग में दिल्ली सबसे आगे है। यह बात इस सप्ताह ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा आयोजित बिग फेस्टिवल सेल पर एक उद्योग संघ द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में कही गई। फ्लिपकार्ट

'इंडिया में ऑनलाइन...- India TV Hindi
'इंडिया में ऑनलाइन शॉपिंग करने में दिल्ली सबसे आगे'

नई दिल्ली: देश में ऑनलाइन शॉपिंग में दिल्ली सबसे आगे है। यह बात इस सप्ताह ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा आयोजित बिग फेस्टिवल सेल पर एक उद्योग संघ द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में कही गई। फ्लिपकार्ट ने 5 दिवसीय बिग बिलियन डे की घोषणा की। प्रतिस्पर्धी स्नैपडील और अमेजन भी तुरंत जंग में कूद गए और इसी तर्ज पर विज्ञान प्रसारित किए तथा पांच दिवसीय सेल की घोषणा कर दी।

एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) ने रविवार को प्रमुख शहरों के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद कहा कि दिल्ली के करीब 82 फीसदी निवासी ऑनलाइन खरीदारी करना चाहते हैं।

इस रपट में 80.5 फीसदी के साथ मुंबई दूसरे स्थान पर, अहमदाबाद 78 फीसदी के साथ तीसरे पर, 75 फीसदी के साथ बेंगलुरू चौथे पर और 72.5 फीसदी के साथ हैदराबाद पांचवें स्थान पर रहे।

सर्वेक्षण में 350 पेशेवरों और अधिकारियों से पूछताछ की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक गुड़गांव, नोएडा, चण्डीगढ़, नागपुर, इंदौर, कोयंबटूर, जयपुर और विशाखापत्तनम जैसे दूसरी और तीसरी श्रेणी वाले शहर भी इस लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है, जहां ऑनलाइन शॉपिंग में साल-दर-साल आधार पर 120 फीसदी वृद्धि हुई है।

एसोचैम के मुताबिक, खरीदे जाने वाले प्रमुख उत्पादों में मोबाइल फोन (65 फीसदी), इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (58 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (42 फीसदी), उपहार (41 फीसदी), एसेसरीज (36 फीसदी), अपैरल (36 फीसदी), होम अप्लायंस (16 फीसदी), खिलौने (16 फीसदी) और ब्यूटी उत्पाद (12 फीसदी) शामिल हैं।

रपट के मुताबिक, 35 फीसदी नियमित खरीदार 18-25 वर्ष की उम्र के हैं, 55 फीसदी 26-35 वर्ष, आठ फीसदी 36-45 वर्ष और दो फीसदी 45-60 वर्ष उम्र वर्ग के हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत