1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कंट्रोल खो बैठा सिंगापुर का कार्गो शिप, बंगाल में हुगली नदी के किनारे से टकराकर सड़क के पास पहुंचा, देखें Video

कंट्रोल खो बैठा सिंगापुर का कार्गो शिप, बंगाल में हुगली नदी के किनारे से टकराकर सड़क के पास पहुंचा, देखें Video

 Reported By: Onkar Sarkar Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 12, 2026 10:19 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 10:42 pm IST

बुधवार को पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर के पास हुगली नदी के किनारे सिंगापुर का एक कार्गो शिप कंट्रोल खो बैठा। ये जहाज हुगली नदी के किनारे से टकराकर सड़क के पास तक पहुंच गया। इस घटना का Video भी सामने आया है।

west bengal diamond harbour singapore cargo ship- India TV Hindi
हुगली नदी के किनारे टकराया जहाज। Image Source : REPORTER

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के डायमंड हार्बर में बुधवार को एक भयानक नजारा देखने को मिला। यहां नदी पर शिपिंग के लिए तय चैनल से गुजरते समय, सिंगापुर का एक कार्गो शिप बुरी तरह से कंट्रोल खो बैठा। इसके बाद ये जहाज हुगली नदी के किनारे से टकराकर किनारे की सड़क के पास तक आ गया। इस दौरान मौके पर बुरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जो कि काफी वायरल हो रहा है।

नदी के किनारे के हिस्से में दरार आई

सामने आई जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार को दोपहर में साउथ 24 परगना के डायमंड हार्बर के नूरपुर फेरी टर्मिनल पर हुआ। इस घटना के कारण वहां पर मौजूद लोकल लोग पूरी तरह से घबरा गए। हालांकि, हादसे के समय फेरी टर्मिनल पर कोई लॉन्च या बोट नहीं थी। इसलिए वहां पर बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, शिप के टकराने से नूरपुर में हुगली नदी के किनारे के हिस्से में दरार आ गई है। हादसे के बाद एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में जो जहाज हुगली नदी के किनारे से टकराया उसकी पहचान सिंगापुर के झंडे वाले MV Nawata Bhum के तौर पर की गई है। ये जहाज मलेशिया के पोर्ट क्लैंग से कोलकाता पोर्ट तक कंटेनर लेकर जा रहा था। इस जहाज की लंबाई 147 मीटर से ज्यादा बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ये जहाज कोलकाता से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में डायमंड हार्बर के पास नदी के मोड़ पर मुड़ने के बाद संभल नहीं पाया और नदी के किनारे से जा टकराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज के स्टीयरिंग गियर में संभावित खराबी की बात सामने आई है। 

जानकारी के अनुसार, इस पूरे हादसे के दौरान किसी के भी घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जिस जगह पर जहाज की टक्कर हुई वह एक फेरी घाट के पास थी। कंट्रोल खोने के बाद जहाज से लगातार हॉर्न बजाया गया और लोगों को सावधान किया गया। इस दौरान अच्छी बात रही कि मौके पर कोई भी फेरी मौजूद नहीं थी।

ये भी पढ़ें- पूर्व बर्दवान में भागीरथी नदी में डूबे 65 वर्षीय वृद्ध, नाविकों की कोशिशों के बावजूद जलकुंभी में समाए

पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से माइक्रोफोन हटाने पर विवाद, विधायक नौशाद सिद्दीकी ने डीजीपी को लिखा पत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।