1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PHOTOS: दिल्ली के गुजरात अपार्टमेंट में ऐसी दिखी नवरात्रि की धूम, गरबा और डांडिया में जमकर थिरके लोग

PHOTOS: दिल्ली के गुजरात अपार्टमेंट में ऐसी दिखी नवरात्रि की धूम, गरबा और डांडिया में जमकर थिरके लोग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 08:23 pm IST

नवरात्रि उत्सव मंडल की ओर से दिल्ली के पीतमपुरा स्थित गुजरात अपार्टमेंट में नवरात्रि महोत्सव 2019 का आयोजन किया गया जो कि 29 सितबंर से लेकर 7 अक्टूबर तक चला।

Navratri Mahotsav- India TV Hindi
Navratri Mahotsav

नई दिल्ली: नवरात्रि उत्सव मंडल की ओर से दिल्ली के पीतमपुरा स्थित गुजरात अपार्टमेंट में नवरात्रि महोत्सव 2019 का आयोजन किया गया जो कि 29 सितबंर से लेकर 7 अक्टूबर तक चला। नवरात्रि के दिनों में गरबा और डांडिया महोत्सव की धूम रही, बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी ने बढ़-चढ़कर गरबा डांस में हिस्सा लिया। दिल्ली में रहने वाले गुजरातियों के अलावा इस डांडिया उत्सव में बड़ी संख्या में शहर के लोग भी शामिल हुए। इस उत्सव में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत शहर की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की।

Manoj Tiwari
Manoj Tiwari

दिल्ली में बसता है मिनी गुजरात

दिल्ली आए गुजराती परिवार आज भी अपनी विरासत को संजोकर परंपरागत नवरात्रि का उत्सव मनाते हैं। यहां कई सालों से रास गरबा का आयोजन किया जाता है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन नवरात्रि उत्सव मंडल के कार्यकर्ता मिलकर करते हैं। समाज के वरिष्ठ जन आज भी युवाओं को आयोजन को उत्तम बनाने में मार्गदर्शन देते हैं और 9 दिन गरबा महोत्सव का आयोजन करते हैं।

Navratri Mahotsav
Navratri Mahotsav

गरबा प्रेमियों के लिए गुजरात अपार्टमेंट में हुआ गरबा महोत्सव हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां न सिर्फ गुजराती, बल्कि मूल दिल्ली के निवासी और विदेश से भी दिल्ली आए हुए लोग यहां आकर गुजरात का अनुभव लेते हैं।

Navratri Mahotsav
Navratri Mahotsav

युवाओं में दिखा साइलेंट डांडिया का क्रेज

नवरात्रि में लोगों ने अलग-अलग अंदाज में गरबा किया। साइलेंट डांडिया का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया और भाग लिया। इसमें बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस और बेस्ट ग्रुप कार्यक्रम भी हुए और लकी ड्रॉ भी निकला गया।

Silent Dandiya
Silent Dandiya

दुर्गाष्टमी पर हर हाथ में दीये से दिखा भव्य नजारा

दुर्गाष्टमी के दिन हजारों दीयों से मां अंबे की महाआरती की गई। इस दौरान पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं ने हाथ में दीया लेकर महाआरती में हिस्सा लिया। इस दौरान पंडाल में भव्य नजारा दिखाई दिया। नवरात्रि की आखिरी रात यानी माता की विदाई की रात। इस दिन धूमधाम से माताजी को विदाई दी गई। माताजी की विदाई का समय श्रद्धालुओं को भावुक कर देने वाला होता है।

Durga Ashtami Maha Aarti
Durga Ashtami Maha Aarti

मिलता है गुजराती फूड का स्वाद

गुजराती गरबा जितना प्रसिद्ध है, उतना ही गुजराती फूड भी लोगों के बीच जाना जाता है इसलिए नवरात्रि उत्सव मंडल की ओर से आयोजित गरबा कार्यक्रम में खास गुजराती फूड की व्यवस्था की जाती है। जलेबी फाफड़ा, दाबेली, वड़ा पाव, ढोकला जैसे अनेक गुजराती व्यंजन को परोसने के लिए खास गुजरात से कुक आते हैं।

Gujarati Food
Gujarati Food

आपको बता दें कि गरबा गुजरात का पारंपरिक नृत्‍य है और यह मान्‍यता है कि जो भक्त नवरात्रि में गरबा नृत्‍य के जरिए माता को प्रसन्‍न करते हैं, मां अंबे उन्‍हें मनचाहा फल देती हैं। इसी को देखते हुए अब देश के विभिन्न राज्‍यों में मां दुर्गा की उपासना के साथ ही गरबा और डांडिया महोत्‍सव भी मनाया जाता है।

Navratri Mahotsav 2019
Navratri Mahotsav 2019

नवरात्रि उत्सव मंडल की ओर से आयोजित डांडिया व गरबा के कार्यक्रम में नृत्य करती महिलाएं।

Navratri Mahotsav
Navratri Mahotsav

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत