1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'जमैका के रैप सिंगर का दीवाना पहुंचा जेल, शौक पूरे करने के लिए करता था लूटपाट

'जमैका के रैप सिंगर का दीवाना पहुंचा जेल, शौक पूरे करने के लिए करता था लूटपाट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2019 11:23 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 11:23 pm IST

स्पेशल पुलिस टीम ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जो जमैका के प्रसिद्ध रैपर 'बॉब मारले' का जबरदस्त फैन है।

Delhi Crime News- India TV Hindi
Delhi Crime News

नई दिल्ली:  द्वारका डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल पुलिस टीम ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जो जमैका के प्रसिद्ध रैपर 'बॉब मारले' का जबरदस्त फैन है। जिसने उस रैपर की दीवानगी में अपने शरीर पर उसका टैटू तक बनवा रखा था और साथ ही साथ अपनी गर्ल-फ्रैंड के पैर पर भी टैटू बनवा दिया है। आरोपी खुद भी बड़ा रैपर बनना चाहता था, लेकिन रैप शूट करने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए अवैध हथियार की नोक पर लूट और गाड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देना लगा।

22 वर्षीय आरोपी का नाम विशाल उर्फ गोलू है। वह महावीर एन्क्लेव में रहता है। गोलू को एसीपी ऑपरेशन राजेन्द्र सिंह, स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने द्वारका के मटियाला रोड से ट्रेप लगाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला की वह रैप सिंगर बनने के लिए के लिए स्नैचिंग और हथियारों की तस्करी करने लगा। वह इंडियन आयडल में भी जाने का प्रयास करने लगा था। पुलिस ने इसके पास से लूटे गए 4 मोबाइल, एक कंट्री मेड पिस्टल, 2 कारतूस और एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है. और पता लग रही है कि ये चोरी और स्नैचिंग की कितनी वारदातों की अंजाम दे चुका है। (रिपोर्ट- कुमार अभिषेक)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत