1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था आतंकी, आया था रेकी करने

दिल्ली: बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था आतंकी, आया था रेकी करने

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Aug 22, 2020 10:55 am IST,  Updated : Aug 22, 2020 01:00 pm IST

स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक ये आईएसआईएस का मुख्य आतंकी है। ये उनसे प्रेरित आतंकी नही है। इसने उत्तराखंड समेत तीन चार अपने ठिकाने बताए है, उसी हिसाब से रेड्स हो रही है।

Delhi police conduct raids to nab arrested ISIS terrorist associates- India TV Hindi
Delhi police conduct raids to nab arrested ISIS terrorist associates

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी दिल्ली में आतंकी संगठन ISIS का एक आतंकी को पकड़ा है। ISIS के इस आतंकी से IED बरामद किया गया है और साथ में एक पिस्टल भी मिली है। आतंकी से IED प्रेशर कुकर में मिला है। पूछताछ में पता चला है कि यह आतंकी उत्तराखंड का रहने वाला है। इसके बाद उत्तराखंड में कुछ जगह रेड हो रही है इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में भी रेड की जा रही है।

स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक ये आईएसआईएस का मुख्य आतंकी है। ये उनसे प्रेरित आतंकी नही है। इसने उत्तराखंड समेत तीन चार अपने ठिकाने बताए है, उसी हिसाब से रेड्स हो रही है। जानकारी के मुताबिक हरकत उल हर्ब से इसका संबन्ध नही है। यह हार्डकोर आतंकी है जो रेकी करने आया था। इसके निशाने पर कौन कौन था इसकी पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक बड़ी साजिश रची गई थी।

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ है। बताया जा रहा है कि आतंकी के निशाने पर एक महत्वपूर्ण शख्सियत थी। अबू युसूफ के साथ एक और आतंकी था, जो फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आईएसआईएस के आतंकी दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला करना का प्लान बना रहे थे। लोन वुल्फ अटैक का प्लान था। कई जगह की आतंकी ने रेकी की थी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली कुछ लोग अबू यूसुफ को संसाधन मुहैया करा रहे थे, उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

दिल्ली में आईईडी के साथ एक आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में भी सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक ने सभी फील्ड के अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया है।

पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि ये आतंकी अपाचे बाइक इस्तेमाल कर रहा था। वह अपने स्वयं की पहचान कराने के लिए कई नाम ले रहा है। पुलिस को इसका नाम कन्फर्म  है जो कि यूसुफ है। आतंकी ने 6 स्थान बताए हैं जहां टीम भेजी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत