नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आज दावा किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर उसने अपने सुरक्षा उपायों को चाकचौबंद करते हुए पहली बार हवाई रूफ मार्किंग का उपयोग किया है।
हवाई रूफमार्किंग वास्तव में कोड होते हैं जो आम तौर पर अल्फा न्यूमेरिक फॉर्म यानी अंग्रेजी के अल्फाबेट में होते हैं। ये कोड चुनी हुई छतों में या आपातकालीन सार्वजनिक वाहनों पर पेंट किए जाते हैं ताकि पायलट रहित हवाई वाहन, हेलीकॉप्टर और उंचाई पर सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण स्थलों की निगरानी के लिए लगाए सकें।
लाल किला के समीप करीब 400 छतों में इस तरह के कोड पेंट किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया हमारा इरादा ऐसी किसी भी छत को रूफ मार्किंग के बिना छोड़ना नहीं था जहां से प्रधानमंत्री के काफिले का रास्ता या लाल किला देखा जा सकता है।
सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है और पूरे शहर में 40,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया हमने किसी भी संभावित आतंकी हमले को टालने के लिए जमीन से हवा तक पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं।