1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: हेड कांस्टेबल राम अवतार को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

दिल्ली: हेड कांस्टेबल राम अवतार को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2018 07:00 am IST,  Updated : Sep 12, 2018 01:26 pm IST

दिल्ली के हेड पुलिस कांस्टेबल राम अवतार को बीती रात उनके घर के पास अज्ञात हमलावरों न गोली मार दी। यह घटना दिल्ली के जैतपुर क्षेत्र की है।

Delhi police head constable shot dead- India TV Hindi
Delhi police head constable shot dead

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के जैतपुर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान राम अवतार के रूप में की गयी है। वह दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल थे। (उत्तराखंड: राज्य में पहली बार दो IAS अफसर हुए निलंबित, NH-74 घोटाले में आया इनका नाम ! )

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात उस समय हुयी जब वह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में अपने घर के निकट एक दुकान की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अवतार अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात करीब आठ बजे घर लौटे और रात 10:30 से 10:45 के बीच उन पर हमला हुआ।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत