नई दिल्ली: तीस जनवरी को छात्रों की पिटाई के मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। RSS के दफ्तर के बाहर वामपंथी छात्र संगठन आईसा के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वीडियों में दिखाया गया है कि सिविल वर्दी पहने एक शख्स ने छात्रों की पिटाई की साथ ही एक पुलिसवाले ने एक लड़की को बाल पकड़कर घसीटा।
दिल्ली पुलिस की बेरहमी का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। छात्रों की पिटाई का वीडियो दिल्ली में संघ मुख्यालय के बाहर का है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस ने जमकर पिटाई की। जिन छात्रों की पुलिस ने पिटाई की वो JNU के हैं और ये सभी वामपंथी संगठनों से जुड़े हैं। चाहे लड़का हो या लड़की सबको पीटा गया। लाठी डंडों से ही नहीं पुलिस ने हाथापाई भी की।
दरअसल जेएनयू के छात्र रोहित वेमुला खुदकुशी मामले में संघ के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे। छात्रों ने सुरक्षा के लगाई बेरिकेटिंग भी तोड़ दी तब पुलिस ने इन छात्रों को रोका। पुलिस का कहना है कि छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे और उन पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो