1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी अदालत में वकील-पुलिस टकराव पर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी

दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी अदालत में वकील-पुलिस टकराव पर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2019 02:44 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 02:44 pm IST

दिल्ली की तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुए टकराव के संबंध में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी अदालत में वकील-पुलिस टकराव पर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी अदालत में वकील-पुलिस टकराव पर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी

नयी दिल्ली: दिल्ली की तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुए टकराव के संबंध में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना में कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी और कई वकील घायल हुए। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह एक तथ्यात्मक रिपोर्ट है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने शनिवार की घटना की परिस्थितियों और उसके बाद की गई कार्रवाई का विवरण दिया है। 

Related Stories

उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में शनिवार के बाद हुई घटनाओं को शामिल नहीं किया गया है, जैसे सोमवार को हुई एक घटना, जिसमें वकीलों के एक समूह ने साकेत कोर्ट के बाहर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। 

इन घटनाओं के बाद सैकड़ों पुलिस कर्मचारी मंगलवार को यहां पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध में एकत्र हुए। पुलिसकर्मियों ने तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था, ‘‘पुलिस वर्दी में हम इंसान हैं’’ और ‘‘रक्षा करने वालों को सुरक्षा की जरूरत’’। 

पुलिसकर्मी आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर जमा हुए और उन्होंने अपने वरिष्ठों से अनुरोध किया कि वर्दी का सम्मान बचाने की खातिर वे उनके साथ खड़े रहें। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) ईश सिंघल ने प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या पर ध्यान दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत