1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Riots: SIT ने वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Delhi Riots: SIT ने वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

 Written By: Abhay Parashar
 Published : Mar 13, 2020 02:09 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 02:09 pm IST

. दिल्ली दंगों में हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में SIT ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

Delhi violence- India TV Hindi
 SIT ने वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. दिल्ली दंगों में हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में SIT ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम तनवीर और गलुफाम हैं। ये दोनों वीडियो में पत्थबाजी और फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों ताहिर हुसैन के साथ थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के आरोप में सलमान नाम के युवक की गिरफ्तारी की थी। सूत्रों के अनुसार सलमान ने अंकित की हत्या की बात कबूल की है और बताया कि उसने 5-6 अन्य लोगों के साथ मिलकर अंकित को ताहिर हुसैन के घर के बाहर चाकू मारीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत