1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में प्रदूषण फिर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा, निजी डीजल वाहन मालिकों से तीन दिनों तक गाड़ी न इस्तेमाल करने की अपील

दिल्ली में प्रदूषण फिर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा, निजी डीजल वाहन मालिकों से तीन दिनों तक गाड़ी न इस्तेमाल करने की अपील

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2018 10:52 am IST,  Updated : Nov 09, 2018 10:57 am IST

प्रदूषण कम करने के लिए जगह-जगह पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बकायदा टैंकर से दिल्ली के तमाम इलाकों में छिड़काव हो रहे हैं, फिर भी प्रदूषण है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण फिर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा, निजी डीजल वाहन मालिकों से तीन दिनों तक गाड़ी न इस- India TV Hindi
दिल्ली में प्रदूषण फिर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा, निजी डीजल वाहन मालिकों से तीन दिनों तक गाड़ी न इस्तेमाल करने की अपील
नई दिल्ली: दिल्ली में दिवाली के बाद से बढ़ा प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है और ये एक बार फिर से बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। आज सुबह भी जब लोग घरों से बाहर निकले तो चारों तरफ धुंध छाई थी। प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी बेहद कम है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण का स्तर इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तर पर है। आनंद विहार से लेकर आरके पूरम तक एक जैसे हालात हैं। यही हाल लोधी रोड और इंडिया गेट जैसे इलाकों का है। हालांकि सफर का अनुमान है कि हवा की रफ्तार बढ़ने से अगले दो दिनों में हवा 'बेहद खराब' की कैटिगरी में लौट आएगी।
 
सफर के अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स सुधरकर 398 तक पहुंच सकता है और शनिवार को और सुधार के साथ इसके 361 तक पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है, जो 'बहुत खराब' की श्रेणी में आते हैं।
 
जगह                 PM 2.5            PM 10
चांदनी चौक       510                 508
पूसा रोड           797                 753
आनंद विहार     811                  877
धीरपुर              682                 724
पीतमपूरा          670                 679
लोधी रोड         536                 498
एयरपोर्ट           471                 481
मथुरा रोड        664                 625
यूनिवर्सिटी       939                 801
नोएडा             883                 848
 
इस खतरनाक स्थिति के मद्देनजर दिल्ली में बृहस्पतिवार रात 11 बजे से तीन दिनों तक माल ढुलाई करने वाले भारी एवं मध्यम श्रेणी के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने प्रतिबंध के सिलसिले में एक अधिसूचना जारी की है। इसमें निजी डीजल वाहन मालिकों से भी इस अवधि के दौरान वाहनों का इस्तेमाल करने से बचने की अपील की गई है।
 
हालांकि प्रदूषण कम करने के लिए जगह-जगह पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बकायदा टैंकर से दिल्ली के तमाम इलाकों में छिड़काव हो रहे हैं, फिर भी प्रदूषण है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं पॉल्यूशन की वजह से लोगों को परेशानियां भी शुरू हो गई हैं। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही हैऐर आंखों में जलन की शिकायत भी है।
 
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिवाली पर पटाखे पर लगाई गई रोक का पूरी दिल्ली और एनसीआर में उल्लंघन किया गया। लोगों ने देर रात तक पटाखे जलाए, जिससे गुरुवार की सुबह इलाके में गहरा धुंध छा गया और हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई और लोगों का सांस लेना मुश्कल हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार, वायु की गुणवत्ता सामान्य से छह गुना ज्यादा खराब हो गई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत