1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्लीवाले आज फिर मनाएंगे कार-फ्री डे

दिल्लीवाले आज फिर मनाएंगे कार-फ्री डे

 Written By: IANS
 Published : Dec 22, 2015 08:23 am IST,  Updated : Dec 22, 2015 08:25 am IST

राष्ट्रीय राजधानी में आज तीसरी बार कार-फ्री डे मनाया जाएगा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली जाएगी।

delhi car free- India TV Hindi
delhi car free

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज तीसरी बार कार-फ्री डे मनाया जाएगा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली जाएगी। दिल्ली सरकार ने इसी वर्ष अक्टूबर से हर माह एक दिन कार-मुक्त दिवस के रूप में मनाना शुरू किया, जिसका उद्देश्य राजधानी में वायु प्रदूषण पर रोकथाम लाना है। आज सुबह 8.0 बजे से शाम 4.0 बजे तक कार-फ्री डे के रूप में मनाया जाएगा।

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा, "पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में इसका आयोजन किया जाएगा।" गोपाल राय ने कहा कि इससे स्थानीय निवासियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि क्षेत्र में तीन मेट्रो स्टेशन हैं।

उल्लेखनीय है कि राजधानी में वायु प्रदूषण के लगातार बढ़ने से न्यायालय ने राज्य सरकार को इस दिशा में कार्यवाही करने का आदेश दिया। वायु प्रदूषण के संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में एक जनवरी, 2016 से प्रायोगिक तौर पर 15 दिनों के लिए ऑड-ईवन योजना लागू करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत