1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 70 दिनों में बस से पूरा करें दिल्ली से लंदन तक का सफर

70 दिनों में बस से पूरा करें दिल्ली से लंदन तक का सफर

 Written By: IANS
 Published : Aug 21, 2020 04:31 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 04:31 pm IST

'बस टू लंदन' के इस सफर में आपको हर सुविधा दी जाएगी। इस सफर के लिए खास तरीके की बस तैयार की जा रही है। इस बस में 20 सवारियों के बैठने का इंतजाम होगा।

Delhi to london by bus in 70 days । 70 दिनों में बस से पूरा करें दिल्ली से लंदन तक का सफर- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

नई दिल्ली. अगर आप दुनिया घूमने का शौक रखते हैं तो ये खबर आप लोगों के लिए है, अक्सर दिल्ली से लंदन जाने के लिए लोग हवाई जहाज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब आप सड़क के रास्ते भी दिल्ली से लंदन जा सकेंगे। गुड़गांव के निजी ट्रैवलर कंपनी ने 15 अगस्त को एक बस लॉन्च की जिसका नाम 'बस टू लंदन' है। इस बस के माध्यम से 70 दिनों में आप दिल्ली से लंदन पहुंच सकते हैं, वो भी सड़क के रास्ते और ये सफर एक तरफा होगा।

पढ़ें- अब इस छोटे प्रदेश पर हैं AAP की निगाहें

70 दिन के दिल्ली से लंदन के सफर में आपको 18 अन्य देशों से होकर गुजरना पड़ेगा। जिसमें इंडिया, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिजस्तान ,उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम। हालांकि कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि ये कैसे मुमकिन होगा।

पढ़ें- क्या अब पंजाब कांग्रेस में भी मचेगा बवाल?

दरअसल दिल्ली निवासी दो शख्श तुषार और संजय मदान, दोनों पहले भी सड़क के रास्ते दिल्ली से लंदन जा चुके हैं। इतना ही नहीं दोनों ने 2017, 2018 और 2019 में कार से ये सफर तय किया था। उसी तर्ज पर इस बार 20 लोगों के साथ ये सफर बस से पूरा करने का प्लान किया है।

पढ़ें- मानसून सत्र के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के एजेंडे में 11 अध्यादेश

'बस टू लंदन' के इस सफर में आपको हर सुविधा दी जाएगी। इस सफर के लिए खास तरीके की बस तैयार की जा रही है। इस बस में 20 सवारियों के बैठने का इंतजाम होगा। और सभी सीटें बिजनेस क्लास की होंगी। बस में 20 सवारी के अलावा 4 अन्य लोग और होंगे, जिसमें एक ड्राइवर, एक एसिस्टेंट ड्राइवर, ऑर्गनाइजर की तरफ से एक शख्स और एक गाइड होगा। दरअसल 18 देशों के इस सफर में गाइड बदलते रहेंगे, जिससे कि यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो।

पढ़ें- जानिए इमरान क्यों बोले.... हमें कश्मीर भी छोड़ना पड़ेगा

अब आपने मन में ये सवाल जरूर होगा कि सफर पूरा करने के लिए वीजा और कितना पैसा लगेगा? तो आपको बतादें की एक व्यक्ति को इस सफर के लिए 10 वीजा की जरूरत होगी। वहीं सवारियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए ये ट्रैवलर कंपनी ही आपके वीजा का पूरा इंतजाम करेगी।

पढ़ें- रूस में विपक्ष के नेता को चाय में जहर देने का आरोप, कोमा की हालत में अस्पताल में भर्ती

'बस टू लंदन' के इस सफर के लिए 4 कैटगरी चुनी गईं हैं। किसी के पास समय की कमी है और वो लंदन तक का सफर नहीं पूरा कर सकता, और वो अन्य देशों को घूमना चाहता है, तो वो अन्य कैटेगरी को चुन सकता है। हर एक कैटेगरी के लिए आपको अलग-अलग दाम चुकाने पड़ेंगे। दिल्ली से लंदन तक का सफर के लिए आपको 15 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इस टूर के लिए आपको ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जायेगा।

पढ़ें- सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से नहीं बनी बात तो पाकिस्तान ने शुरू की ये हरकत

एडवेंचर ओवरलैंड टैवलर कंपनी के फाउंडर तुषार अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "मैंने और मेरे साथी संजय मदान ने 2017, 2018 और 2019 में कार से दिल्ली से लंदन गये थे, वहीं हमारे साथ कुछ अन्य साथी भी थे। हम हर साल इस तरह का एक ट्रिप ऑर्गनाइज करते हैं।"

पढ़ें- रूस की कोरोना वैक्सीन को लेकर WHO ने कही ये बात

उन्होंने बताया, "हमसे कई लोगों ने इस प्लान में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद हमने ये बस का प्लान बनाया। दरअसल इस ट्रिप को 15 अगस्त को लॉन्च किया है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा ये सफर मई 2021 को शुरू हो। फिलहाल कोरोना को देखते हुए इस सफर का रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किया है। भारत के साथ-साथ अन्य देशों के हालातों को देखते हुए इस सफर को शुरू किया जाएगा।"

पढ़ें- क्या नेपाल को दूसरा पाकिस्तान बनाना चाहता है चीन?

तुषार अग्रवाल ने बताया कि, "70 दिनों के इस सफर में हम हर तरह की सुविधा लोगों को देंगे। जिस होटल में रुकने की व्यवस्था की जाएगी, वो 4 सितारा या फिर 5 सितारा होटल होगा। यात्री अगर अन्य देशों में इंडियन खाने का लुत्फ उठाना चाहेंगे, तो उनके अनुसार उन्हें खाना दिया जाएगा, चाहे वो किसी भी देश में हो।" उन्होंने कहा, "इस सफर के लिए पैशनेट होना बहुत जरूरी है। दुनिया घूमने का शौक होगा तभी आप इस सफर में शामिल होंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत