1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अब इस छोटे प्रदेश पर हैं AAP की निगाहें, 2022 का लड़ेगी चुनाव, बीजेपी-कांग्रेस अलर्ट

अब इस छोटे प्रदेश पर हैं AAP की निगाहें, 2022 का लड़ेगी चुनाव, बीजेपी-कांग्रेस अलर्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 09:12 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 04:24 pm IST

मोहनिया ने कहा कि आप उत्तराखंड के लोगों को बताएगी कि पलायन, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को हल करने की उसकी क्या योजना है?

AAP to contest uttrakhand vidhansabha elections 2022 । अब इस छोटे प्रदेश पर हैं AAP की निगाहें, 2022- India TV Hindi
अब इस छोटे प्रदेश पर हैं AAP की निगाहें, 2022 का चुनाव लड़ेगी चुनाव, बीजेपी-कांग्रेस अलर्ट Image Source : PTI

नई दिल्ली. आम आदर्मी पार्टी (आप) 2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के राज्य प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मोहनिया ने कहा कि अपने चुनाव अभियान के तहत आप विकास के मुद्दों को उठाएगी जैसा कि इस साल के शुरू में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले किया गया था।

पढ़ें- क्या अब पंजाब कांग्रेस में भी मचेगा बवाल?

उन्होंने कहा, ''हम चुनाव लड़ेंगे (उत्तराखंड में)। राज्य को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, हम उनके समाधान के साथ जनता तक पहुंचेंगे।''

पढ़ें- रूस की कोरोना वैक्सीन को लेकर WHO ने कही ये बात

मोहनिया ने कहा कि आप उत्तराखंड के लोगों को बताएगी कि पलायन, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को हल करने की उसकी क्या योजना है? एक तीसरे पक्ष के सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के 62 फीसदी लोग चाहते हैं कि आप विधानसभा चुनाव लड़े। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की जनता की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेगी। उत्तराखंड में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे, जहां 70 सीटें हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत