1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अब तक 254 प्राथमिकी दर्ज, 903 लोग गिरफ्तार या हिरासत में: दिल्ली पुलिस

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अब तक 254 प्राथमिकी दर्ज, 903 लोग गिरफ्तार या हिरासत में: दिल्ली पुलिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 07:50 pm IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अब तक 254 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और 903 लोग या तो गिरफ्तार किए गए हैं या हिरासत में लिए गए हैं।

Delhi violence: 254 FIRs registered, 903 persons either arrested or detained, say police- India TV Hindi
Delhi violence: 254 FIRs registered, 903 persons either arrested or detained, say police Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 254 प्राथमिकी दर्ज की है और 903 लोगों को गिरफ्तार किया है या हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत 41 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पिछले चार दिनों में उन्हें दंगे को लेकर कोई फोन नहीं आया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंगा-प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत