1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LG अनिल बैजल ने उत्तरपूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

LG अनिल बैजल ने उत्तरपूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 28, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 05:10 pm IST

सोमवार को हिंसा भड़कने के बाद दंगा प्रभावित इलाकों में उपराज्यपाल का यह पहला दौरा है। उत्तरपूर्व दिल्ली में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

LG- India TV Hindi
Delhi Police Commissioner S N Shrivastava (C) along with Lt Governor Anil Baijal (C on R) inspects Maujpur Chowk area of the riot-affected northeast Delhi Image Source : PTI

नई दिल्ली. उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तरपूर्वी दिल्ली में दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।    एक अधिकारी ने बताया कि बैजल ने मौजपुर, जाफराबाद और गोकलपुरी का दौरा किया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थे।

सोमवार को हिंसा भड़कने के बाद दंगा प्रभावित इलाकों में उपराज्यपाल का यह पहला दौरा है। उत्तरपूर्व दिल्ली में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हिंसा में जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत