1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Happy New Year 2016: सम नंबर 2016 के साथ दिल्‍ली ने की विषम शुरुआत

Happy New Year 2016: सम नंबर 2016 के साथ दिल्‍ली ने की विषम शुरुआत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 29, 2015 12:52 pm IST,  Updated : Jan 04, 2016 10:50 am IST

एक तरफ जहां दुनियां सम नंबर वाले नए साल 2016 का जश्न मना रही होगी तो वहीं दूसरी तरफ दिल्लीवासी सम नंबर 2016 के साथ करेंगे एक विषम शुरुआत।

odd even
odd even

इस फार्मूला के दायरे में दोपहिया वाहन नहीं

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम नंबर का फार्मूला दुपहिया वाहनों पर लागू नहीं होगा और अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों सहित निजी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लागू होगा। मंत्री ने बताया कि सम-विषम फार्मूला दिल्ली में चलने वाली सिर्फ निजी कारों पर लागू होगा। अभी दुपहियों, टैक्सियों और ऑटो पर रोक नहीं होगी। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य राज्यों से दिल्ली में प्रवेश करने वाली निजी कारें भी इसके दायरे में आएंगी।  

सम-विषम नंबर पर लोग ले रहे हैं चुटकियां

  • नंबर प्लेट बनाने वाले की दुकान पर एक सज्जन पहुंचे, और बोले--"फटाफट दो नंबर प्लेट बना दो, एक पर लिखना सम और दूसरे पर विषम."
  • एक चिंतित व्यक्ति से किसी ने पूछा कि "आपका दफ़्तर तो दिल्ली में नहीं है, फिर आप इतने परेशान क्यों हैं"? जवाब मिला- "लड़के वाले दहेज में दो गाड़ियाँ माँग रहे हैं, एक सम नंबर वाली, दूसरी विषम नंबर वाली."
  • दो कार चोर आपस में बात कर रहे हैं, "एक और नई मुसीबत, अब मंगलवार-बुधवार देखकर, नंबर प्लेट पढ़कर गाड़ी उड़ानी होगी, वरना सम-विषम के चक्कर में पकड़ लिए जाएँगे."
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत