1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अस्‍पताल की आनाकानी, महिला ने ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म

अस्‍पताल की आनाकानी, महिला ने ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म

 Written By: PTI
 Published : Jun 07, 2015 12:31 pm IST,  Updated : Jun 07, 2015 12:37 pm IST

नई दिल्‍ली: नरेला में दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल के बाहर 35 वर्षीय एक महिला ने ई-रिक्शा में एक शिशु को जन्म दिया। घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की है जब महिला को

महिला ने ई-रिक्शा में...- India TV Hindi
महिला ने ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म

नई दिल्‍ली: नरेला में दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल के बाहर 35 वर्षीय एक महिला ने ई-रिक्शा में एक शिशु को जन्म दिया। घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की है जब महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुयी और उसे ई-रिक्शा में अस्पताल में ले जाया गया।

रात को करीब 12 बजकर 50 मिनट पर महिला का पति मदद के लिए अस्पताल के अंदर गया। महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि वे एक चिकित्सक के पास गये जिसने उन्हें एक अन्य चिकित्सक के पास भेज दिया फिर इस चिकित्सक ने उन्हें वार्ड-बॉय से बात करने के लिए कहा। इन सब में आधा धंटा बीत गया जिस दौरान महिला ने शिशु को जन्म दे दिया।

इस पूरी घटना को वहां मौजूद मीडिया के कुछ लोगों ने कैमरे में फिल्माया जो उसके बाद अस्पताल के अंदर चले गये। इसके बाद अस्पताल ने तुरंत महिला को भर्ती कर लिया। हालांकि, इस मामले में प्रतिक्रिया के लिए अस्पताल प्रशासन से संपर्क नहीं हो सका। महिला और शिशु स्वस्थ्य है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत