1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डेंगू से एक और बच्चे की मौत, अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप

डेंगू से एक और बच्चे की मौत, अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2015 01:49 pm IST,  Updated : Sep 15, 2015 02:02 pm IST

नयी दिल्ली: शहर में एक और बच्चे की डेंगू से मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजन ने अस्पतालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पिछले

दिल्ली में डेंगू से एक...- India TV Hindi
दिल्ली में डेंगू से एक और बच्चे की मौत

नयी दिल्ली: शहर में एक और बच्चे की डेंगू से मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजन ने अस्पतालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पिछले सप्ताह ही सात वर्षीय अविनाश की कथित रूप से पांच अस्पतालों द्वारा भर्ती करने से इनकार कर देने बाद इस जानलेवा बीमारी के कारण मौत हो गई थी और इसके बाद उसके माता-पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी।

छह वर्षीय अमन इस मौसम में डेंगू के कारण मरने वाला 10वां पीडि़त है। वह दक्षिण दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाका का निवासी था।

अमन के पिता मनोज शर्मा के अनुसार उनके बच्चे के डेंगू से पीडि़त होने का पता श्रीनिवासपुरी के एक निजी अस्पताल में चला था और उसे नौ सितंबर को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

पढ़ें: डेंगू का प्रकोप: जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव

उन्होंने कहा, सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि हमारे बच्चे को डेंगू नहीं है और इसलिए उसे भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं है। उस समय हमारे बेटे की हालत भी थोड़ी स्थिर थी इसलिए हम उसे घर ले जाए।

मनोज शर्मा ने कहा, लेकिन शुक्रवार को उसकी हालत खराब हो गई और हम उसे महारानी बाग स्थित जीवन अस्पताल ले गए जहंा वह शनिवार रात तक भर्ती रहा।

उन्होंने कहा, देर रात करीब ढाई बजे चिकित्सकों ने हमें बताया कि उसकी हालत नाजुक है और उनके पास इस प्रकार के मामलों से निपटने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण नहीं है और उसे किसी बड़े अस्पताल में ले जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने उसे मैक्स साकेत, मूलचंद और बत्रा में भर्ती कराने की कोशिश की लेकिन अस्पतालों ने बिस्तर उपलब्ध नहीं होने की बात कही जिसके बाद वे अपने बच्चे को सफदरजंग ले गए जहां वह तीन घंटे भर्ती रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत