1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौसम: बारिश के बाद अब धुंध की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम: बारिश के बाद अब धुंध की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 22, 2019 04:33 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 04:33 pm IST

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में कुछेक जगहों पर घनी धुंध छायी रह सकती है

Dense Fog warning by IMD for 23rd and 24th January- India TV Hindi
Dense Fog warning by IMD for 23rd and 24th January

नई दिल्ली। उत्तर भारत में भारी बरसात के बाद अब मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2 दिन घनी धुंध की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में कुछेक जगहों पर घनी धुंध छायी रह सकती है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

Dense Fog warning by IMD for 23rd and 24th January
Dense Fog warning by IMD for 23rd and 24th January

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को कुछेक जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी अभी बनी हुई है, इन राज्यों में बर्फबारी के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतर जगहों पर बारिश के आसार हैं, इसके अलावा पूर्वी तथा पश्चमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मैदानी इलाकों में कुछेक जगहों पर बारिश हो सकती है। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बुधवार को कुछेक जगहों पर हल्की बारिश के आसार लग रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत