1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 9 साल बाद गुजरात लौटे डीजी वंजारा, तलवार के साथ किया डांस

9 साल बाद गुजरात लौटे डीजी वंजारा, तलवार के साथ किया डांस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 08, 2016 05:33 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 11:15 pm IST

अहमदाबाद: सोहराबुद्दी और इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस में आरोपी गुजरात के पूर्व आईपीएस अफसर डीजी वंजारा की आज 9 साल बाद घर वापसी हुई। वंजारा आज मुंबई से अहमदाबाद पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर उनका

dg vanzara- India TV Hindi
dg vanzara Image Source : PTI

अहमदाबाद: सोहराबुद्दी और इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस में आरोपी गुजरात के पूर्व आईपीएस अफसर डीजी वंजारा की आज 9 साल बाद घर वापसी हुई। वंजारा आज मुंबई से अहमदाबाद पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्त स्वागत हुआ। घरवापसी की खुशी में वंजारा हाथ में तलवार लेकर डांस करते दिखे।

तलवार डांस के साथ की घर वापसी

फर्जी एनकाउंटर के आरोपी डीजी वंजारा की 9 साल बाद घर वापसी पर ग्रैंड वेलकम हुआ। समर्थकों का हुजूम ढोल-नगाड़े और ताशे की धुन पर समर्थकों का थिरक रहा था। पहले एयरपोर्ट पर उनका स्वागत हुआ फिर टाउन हॉल में। टाउन हॉल के अंदर मंच पर वंजारा हाथ में तलवार समर्थकों के साथ डांस कर रहे थें। वहीं अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तो वंजारा के स्वागत के लिए समर्थकों का जबरदस्त हुजूम उमड़ा। हाथ में तिरंगा झंडा लिए ये समर्थक ढोल-ताशे की धुन पर थिरक रहे थे। फिजा में भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे।

जैसे ही वंजारा एयरपोर्ट से बाहर निकले, समर्थकों ने लाल-गुलाब की माला पहनाकर वंजारा का स्वागत किया। भारी भीड़ के बीच से वंजारा किसी तरह निकलकर खुली जीप तक आए फिर हाथ में तलवार लेकर समर्थकों के साथ डांस करने लगे। 9 साल बाद घर वापस आने की खुशी वंजारा के चेहरे पर साफ-साफ दिख रही थी।

आगे की स्लाइड में पढ़िए कौन हैं डीजी वंजारा ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत