1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'दिल्ली में कांग्रेस ने अपना असली चेहरा दिखाया', ट्रैक्टर जलाने की घटना पर बोले धर्मेंद्र प्रधान

'दिल्ली में कांग्रेस ने अपना असली चेहरा दिखाया', ट्रैक्टर जलाने की घटना पर बोले धर्मेंद्र प्रधान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 28, 2020 12:01 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 12:01 pm IST

ट्रैक्टर में आग लगाने की घटना पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में आज अपना असली चेहरा दिखाया है।

'दिल्ली में कांग्रेस ने अपना असली चेहरा दिखाया', ट्रैक्टर जलाने की घटना पर बोले धर्मेंद्र प्रधान- India TV Hindi
'दिल्ली में कांग्रेस ने अपना असली चेहरा दिखाया', ट्रैक्टर जलाने की घटना पर बोले धर्मेंद्र प्रधान Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में राजपथ पर कृषि बिलों का विरोध कर रहे पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे में भाजपा ने कांग्रेस पर हमला करना शुरू कर दिया है। ट्रैक्टर में आग लगाने की घटना पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में आज अपना असली चेहरा दिखाया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "आज दिल्ली में कांग्रेस ने अपना असली चेहरा दिखाया,​ किसानों के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। एक ट्रैक्टर जलाने का नाटक रचा गया, यह पूरा विषय दुर्भाग्यपूर्ण है।" बता दें कि जब से कृषि बिलों को राज्यसभा से मंजूरी मिली है तभी से कांग्रेस इनका विरोध कर रही है।

ऐसे में आज पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में राजपथ पर यह आगजनी और हंगामा किया। हालांकि, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने ट्रैक्टर में लगी आग पर काबू पा लिया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर ट्रैक्टर जलाने के मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इन पांचों के नाम मंजोत सिंह, रमनदीप सिंह सिंधु, राहुल, साहिब और सुमित हैं।

दमकल अधिकारियों के अनुसार उन्हें सुबह सात बजकर 42 मिनट पर घटना की जानकारी मिली और दमकल की दो गाड़ियों को तुरन्त मौके पर भेजा गया। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) ईश सिंघल ने कहा, ‘‘करीब 15-20 लोग सुबह सवा सात से साढ़े सात बजे के बीच इकट्ठे हुए और उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की। आग बुझा दी गई है और ट्रैक्टर वहां से हटा दिया गया है।’’

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को सभी तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दी, जिनके चलते इस समय एक राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ है और खासतौर से पंजाब और हरियाणा के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गजट अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने तीन विधेयकों को मंजूरी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत